Meerut: 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया फरीद का शव, हत्या के आरोपों के बीच होगा पोस्टमार्टम

मेरठ जनपद में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में दफनाए गए युवक फरीद के शव को गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अवैध संबंधों की रंजिश में फरीद की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया और बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया गया था। गुरुवार को नायब तहसीलदार सतीश कुमार और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें:Exclusive:आखिर हत्यारों तक कैसे पहुंच रहे जहरीले सांप सपेरों ने झाड़ा पल्ला, बोले-हम तो बजा रहे नागिन बैंड

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 11:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: 20 दिन बाद कब्र से निकाला गया फरीद का शव, हत्या के आरोपों के बीच होगा पोस्टमार्टम #CityStates #Meerut #MeerutNews #मेरठन्यूज #पचपेड़ागांव #फरीदमौतमामला #कब्रसेशवनिकाला #मेरठहत्यामामला #भावनपुरथाना #पोस्टमार्टम #SubahSamachar