डबल मर्डर का खुलासा: बिमला देवी और हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
मेरठ में बिमला देवी और हिस्ट्रीशीटर संतराम की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मवाना नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में मवाना निवासी आरोपी शिवम दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिमला देवी से लूटा गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस अब फरार साथी और कुंडल-लॉकेट खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। मवाना नहर के पास हुई मुठभेड़ पुलिस के अनुसार बुधवार रात मवाना नहर के पास बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने और घेराबंदी का प्रयास किया तो आरोप है कि बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवम के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 10:23 IST
डबल मर्डर का खुलासा: बिमला देवी और हिस्ट्रीशीटर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली #CityStates #Meerut #मेरठन्यूज #मेरठसमाचार #मवानान्यूज #हस्तिनापुरन्यूज #डबलमर्डर #बिमलादेवीहत्याकांड #संतरामहत्याकांड #मेरठपुलिस #मवानापुलिस #पुलिसमुठभेड़ #SubahSamachar
