सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कमिश्नरी पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, गेट पर रोका, व्यापारियों-महिलाओं का प्रदर्शन

मेरठ के शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट प्रकरण में शनिवार को कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। स्कीम नंबर सात के तहत आठ अप्रैल को सील किए गए अस्पतालों, चिकित्सकों के क्लीनिक और स्कूलों के संचालक कमिश्नर से मिलने कमिश्नरी पहुंचे। हालांकि, कमिश्नरी का गेट बंद कर उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। कमिश्नर से मिलने पहुंचे स्कूल और नर्सिंग होम संचालक ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के बैनर तले सील किए गए स्कूलों के संचालक और नर्सिंग होम संचालक कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे थे। कमिश्नरी का गेट बंद होने के बाद संचालकों ने एक प्रतिनिधिमंडल को कमिश्नर से मिलने देने की अपील की।इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूलों के शिक्षक और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी भी कमिश्नरी परिसर के बाहर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें:Meerut:कर्ज उतारने के लिए खर्च किया कोचिंग सेंटर का रुपया, हिसाब मांगा तो पार्टनर को दी खौफनाक मौत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 13:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेंट्रल मार्केट प्रकरण: कमिश्नरी पहुंचे स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, गेट पर रोका, व्यापारियों-महिलाओं का प्रदर्शन #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #सेंट्रलमार्केटविवाद #कमिश्नरीधरना #स्कूलसंचालक #नर्सिंगहोमसंचालक #सीलस्कूल #सीलअस्पताल #शास्त्रीनगरसेंट्रलमार्केट #SubahSamachar