सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों में बेचैनी; राहत की उम्मीद

मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई को लेकर व्यापारियों में बेचैनी का माहौल है। सेक्टर-2 में रविवार को महिलाओं ने 171वें दिन भी धरना जारी रखा। महिलाओं और व्यापारियों का कहना है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मेरठ आ रहे हैं। ऐसे में कुछ व्यापारियों ने उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी व्यापारी सक्रिय हो गए हैं। कई व्यापारियों ने कहा है कि यदि निर्णय से राहत नहीं मिली तो वे आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें:सियासत:मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 11:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, व्यापारियों में बेचैनी; राहत की उम्मीद #CityStates #Baghpat #MeerutCentralMarket #SupremeCourt #मेरठसेंट्रलमार्केट #सुप्रीमकोर्ट #शास्त्रीनगर #व्यापारी #महिलाधरना #आवासविकासपरिषद #ध्वस्तीकरण #21सितंबरसुनवाई #SubahSamachar