Meerut: सीजीएचएस कार्यालय पर 19 घंटे चली सीबीआई की रेड, एडी हेल्थ घूसखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेरठ स्थित सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक नताशा वर्मा व उनके निजी सहायक को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। सीजीएचएस के कर्मचारी का तबादला मुरादाबाद से मेरठ करने के लिए वर्मा ने 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।सीबीआई प्रवक्ता ने बताया, एजेंसी ने जाल बिछाकर निजी सहायक और अतिरिक्त निदेशक को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 16:57 IST
Meerut: सीजीएचएस कार्यालय पर 19 घंटे चली सीबीआई की रेड, एडी हेल्थ घूसखोरी में रंगे हाथ गिरफ्तार #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #CbiRaidInMeerut #CbiRaidLasted19HoursOnCghsOffice #TookAdHealthAndHisDriverToGhaziabad #SubahSamachar
