UP: भारी वाहन हुए डायवर्ट, दो अगस्त से बसों का बदलेगा रूट, इन मार्गों से चलेंगी बसें; चार से वन-वे व्यवस्था
मेरठ में कांवड मार्ग के लिए जिले में भारी वाहनों का बुधवार मध्यरात्रि से डायवर्जन कर दिया गया। यदि आप कांवड़ मेले के दौरान मेरठ से होकर लखनऊ, आगरा समेत विभिन्न शहरों के साथ-साथ दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि प्रदेशों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा करने की तैयारी में हैं तो बसों का रूट प्लान जरूर देख लें। कांवड़ियों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट डायवर्जन के साथ बसों का नया रूट प्लान तैयार किया है। नए रूट प्लान के अनुसार दो अगस्त से 11 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक सभी बसों का संचालन होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 10:12 IST
UP: भारी वाहन हुए डायवर्ट, दो अगस्त से बसों का बदलेगा रूट, इन मार्गों से चलेंगी बसें; चार से वन-वे व्यवस्था #CityStates #Meerut #UttarPradesh #UpKanwarYatra2026 #SubahSamachar
