मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी, सजा से पहले कोर्ट ने पूछा- कुछ कहना है?

मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सजा सुनाए जाने से पहले मुस्कान रस्तौगी और साहिल शुक्ला को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला जज के सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों से पूछा कि सजा सुनाए जाने से पहले वे कुछ कहना चाहते हैं या नहीं। जेल प्रशासन के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग पेश किया गया और उन्होंने अदालत के सामने अपना पक्ष रखा। Meerut, Uttar Pradesh: Muskan and Sahil, accused in the blue drum case, appeared before the district judge via video conferencing from jail. The court asked both if they had anything to say before the sentence is pronounced today Senior Jail Superintendent, Viresh Raj Sharma says, "The first hearing took place, and both accused were presented separately. The judge questioned them about various matters, including the forensic report, but I do not wish to disclose the specific questions. The hearing was brief, both spoke to the judge and presented their sides. They will be called again before the judgment is pronounced. We are fully prepared to present them whenever the court directs. Both are anxious and distressed. They ate very little at dinner and breakfast and have not been sleeping properly Muskan has been requesting for the past three to four days to meet her elder daughter, who is around seven years old, but the child has not been brought to meet her" — IANS (@ians_india) October 14, 2026 सीनियर जेल सुपरिटेंडेंट वीरेश राज शर्मा के अनुसार, सुनवाई संक्षिप्त रही। अदालत ने दोनों से विभिन्न मुद्दों पर सवाल किए, जिनमें फॉरेंसिक रिपोर्ट से संबंधित सवाल भी शामिल थे। हालांकि, जेल अधीक्षक ने सवालों का ब्योरा साझा करने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि अदालत का आदेश मिलने पर दोनों को दोबारा पेश करने के लिए जेल प्रशासन तैयार है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 12:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन हुई पेशी, सजा से पहले कोर्ट ने पूछा- कुछ कहना है? #CityStates #Meerut #नीलाड्रमहत्याकांड #मुस्कानरस्तौगी #साहिलशुक्ला #मेरठकोर्ट #सजापरफैसला #वीडियोकॉन्फ्रेंसिंगपेशी #BlueDrumMurderCase #MuskanRastogi #SubahSamachar