Meerut: गंगानगर में कार की टक्कर से अमर उजाला के एजेंट की मौत, घटनास्थल पर ही गिरी कार की नंबर प्लेट
एनएच-34 पर यशोदाकुंज कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार आनंद कुमार गिरी (40) को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आनंद करीब 50 मीटर दूर जा गिरे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से मिली कार की नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आनंद गिरी अमर उजाला अखबार के एजेंट थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु ने परिवार और सहकर्मियों को गहरा सदमा पहुंचाया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 30, 2026, 20:28 IST
Meerut: गंगानगर में कार की टक्कर से अमर उजाला के एजेंट की मौत, घटनास्थल पर ही गिरी कार की नंबर प्लेट #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Death #AmarUjala'sAgentDiedDueToCarCollisionInGa #NumberPlateOfTheCarFellAtTheSpot. #SubahSamachar
