Meerut: नौचंदी मेला देखकर लौट रहे परिवार के छह लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, डिवाइडर में धमाके के साथ टकराई

मेडिकल थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास सोमवार देर रात नौचंदी मेला देखकर लौट रहे एक परिवार के वाहनों को एक बाद एक कई बार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी चालक अमरपुर गांव निवासी मान चौधरी को पकड़ लिया। आरोपी ने लोगों पर दबंगई दिखाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक व कार को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने आरोपी का चालान और कार को सीज कर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 10, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: नौचंदी मेला देखकर लौट रहे परिवार के छह लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, डिवाइडर में धमाके के साथ टकराई #CityStates #Meerut #UpNews #HindiNews #CrimeNews #BreakingNews #Accident #AScorpioRanOverSixMembersOfAFamilyReturni #SubahSamachar