Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: नटराजन का नामांकन रद्द,कांग्रेस ने किया EC दफ्तर का घेराव!
मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी पारा हाई हो गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश, के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और अन्य नेता भारत निर्वाचन आयोग के दफ़्तर पहुँचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हमारे उम्मीदवार का निर्वाचन बिना किसी आधार पर रद्द किया गया है। लोकतंत्र में यदि हम निर्वाचन आयोग के पास नहीं आएंगे तो कहां जाएंगे" 'क्या पार्टी न्यायालय का रुख करेगी' सवाल पर उन्होंने आगे कहा, "कल चुनाव आयोग क्या कहता है इस आधार पर हम निर्णय लेंगे लेकिन ये लोकतंत्र की सरासर हत्या है और ये जानबूझकर किया जा रहा है। चुनाव आयोग को मध्यस्थता करनी चाहिए और उन्हें ऐसा करना पड़ेगा।" कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा, "निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता तार-तार हो गई है क्योंकि 5:30 बजे हमें RO ने समय दिया लेकिन यहां 5:30 बजे चुनाव आयोग का कार्यालय बंद हो जाता है। अगर हम RO के निर्णय से संतुष्ट नहीं है तो उसके खिलाफ हम आवेदन कहां देंगे, चुनाव आयोग में देंगे लेकिन यह 5:30 बजे बंद हो जाता है। हम मिलना चाहते हैं लेकिन हमें कोई मिला नहीं। हमें आवेदन देने के लिए धरने पर बैठना पड़ा, उसके बाद हमारा आवेदन लिया गया। कानूनी सलाह लेकर हम आगे बढ़ेंगे।" कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह लोकतंत्र का बुनियादी मामला है। हम तब तक यहीं बैठे रहेंगे जब तक वे हमें अंदर जाने की इजाज़त नहीं देते। हम बहुत ज़िम्मेदार लोग हैं। पूर्व मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और सांसद यहां मौजूद हैं।'मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश है। वेणुगोपाल ने कहा कि नामांकन पत्र में किसी तरह की त्रुटि या जानकारी छिपाने का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को जब यह एहसास हुआ कि कांग्रेस विधायकों को प्रभावित करने की उसकी कोशिशें सफल नहीं होंगी, तब उसने यह कदम उठाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 02:32 IST
Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: नटराजन का नामांकन रद्द,कांग्रेस ने किया EC दफ्तर का घेराव! #IndiaNews #National #Affidavit #CriminalCase #MeenakshiHideCriminalRecord #MpRajyaSabhaElection #RajyaSabhaElection #RajyaSabhaElections2026 #MeenakshiNatarajan #मीनाक्षीनटराजन #मीनाक्षीनटराजनकेनामांकनपरआपत्ति #SubahSamachar
