Panipat News: ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर किया ध्यान
पानीपत। ब्रह्मकुमारी के सेक्टर-25 स्थित सेवा केंद्र में मंगलवार को करीब 40 योग प्रेमियों ने योग और ध्यान किया। इसमें ब्रह्मकुमारीज भाई-बहनों ने लोगों को योग करने और ध्यान क्रिया कराई और इनका महत्व बताकर इसे दिनचर्या में शामिल करने के लिए जागरूक किया। केंद्र संचालिका बीके अंजना बहन ने बताया कि केंद्र पर हर रोज योग और ध्यान कक्षा लगाई जा रही हैं। इसमें सभी को योग कराया और इसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सबको अपनी दिनचर्या में सुबह और शाम थोड़ा समय निकालकर अपने शरीर के लिए आसन प्राणायाम और ध्यान अवश्य करना चाहिए। योग हमारे शरीर को निरोग बनाता है और आयु बढ़ाता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग सभी को करना चाहिए। योग के माध्यम से हम परमात्मा से जुड़ सकते हैं। इससे हम मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 03:25 IST
Panipat News: ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर किया ध्यान #MeditationDoneAtBrahmaKumarisServiceCentre #SubahSamachar
