Chamba News: विचाराधीन कैदियों का करवाया मेडिकल, नहीं हुई किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि

चंबा। जिला कारागार सरोल में चिट्टा मामले में विचाराधीन चार कैदियों का पुलिस निगरानी में मेडिकल करवाया गया। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में किसी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि विचाराधीन आरोपियों ने जिला कारागार के सुपरिंटेंडेंट पर दबाव बनाने के लिए ही इस युक्ति का प्रयोग किया हो सकता है। पुलिस निगरानी में आरोपियों को जिला कारागार सरोल पहुंचाया गया। कुछ समय पूर्व चिट्टे के आरोप में पकड़े गए चार आरोपी जिला कारागार चंबा में विचाराधीन हैं। ये कैदी कारागार में किसी बात को लेकर आपस में बहसबाजी करने लगे। बात बिगड़ने पर कैदियों को शांत करवाने के लिए पहुंचे पुलिस जवानों के साथ भी वे उलझ पड़े। आरोप है कि तैनात जवानों ने उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद कैदियों ने अपने परिजनों के माध्यम से न्यायालय में इस घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद न्यायालय की ओर से पुलिस विभाग को कैदियों के मेडिकल करवाने और न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए गए। जिसके तहत शुक्रवार रात पुलिस सुरक्षा में सभी आरोपियों को मेडिकल चेकअप के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जहां पर उनके मेडिकल जांच का क्रम आरंभ हुआ। उधर, एएसपी चंबा दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला कारागार में कैदियों के आपसी बहसबाजी के मामले में न्यायालय की ओर से उनका मेडिकल करवाने करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी किसी भी चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 23:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: विचाराधीन कैदियों का करवाया मेडिकल, नहीं हुई किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar