Yamuna Nagar News: पदक विजेता अंकित को किया सम्मानित
जगाधरी। थाईलैंड में हुई बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले गांव इस्माइलपुर निवासी अंकित को कृषिमंत्री व पंचायत मंत्री ने सम्मानित किया। अंकित को चंडीगढ़ में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और पंचायत मंत्री कृष्णा पंवार ने पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, उन्होंने अंकित के पिता एवं राजकीय शिक्षक कुलवंत सिंह को भी बधाई दी। मंत्रियों ने कहा कि अंकित ने विदेशी धरती पर देश का नाम रोशन किया है। युवाओं को अंकित से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान डॉ. नरेश सारन, चेयरमेन शेर सिंह डुलियानी राजिंद्र, डॉ. काला राम, डॉ. नरेश आलहपुर, हंस राज भोले का माजरा उपस्थित रहे। संवाद-----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 03:22 IST
Yamuna Nagar News: पदक विजेता अंकित को किया सम्मानित #MedalWinnerAnkitWasHonored #SubahSamachar
