मैकेनिक की माैत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में रविवार को बीसी (उधारी) के रुपये मांगने गए मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजन ने क्षेत्र के एक रसूखदार व्यक्ति पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने और करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है कि वारदात के बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने करीब छह घंटे तक शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 12:54 IST
मैकेनिक की माैत पर हंगामा: मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMurderCase #UpPolice #CrimeNews #SubahSamachar
