Rohtak News: एमडीयू की टीम ने नेकीराम कॉलेज का किया निरीक्षण
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग में प्रस्तावित पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं संसाधनों के निरीक्षण हेतु महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ टीम ने वीरवार को महाविद्यालय का दौरा किया।निरीक्षण दल में एमडीयू के भूगोल विभाग की सीनियर प्रोफेसर डॉ. बीनू सांगवान, प्रोफेसर डॉ. रेणु आर्य तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार शामिल रहे। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. सुरिंदर सांगवान, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील दलाल सहित अन्य संकाय सदस्यों ने टीम का स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रस्तावित पाठ्यक्रम के सफल संचालन के लिए उपलब्ध शैक्षणिक व तकनीकी सुविधाओं, कंप्यूटर प्रयोगशाला, सॉफ्टवेयर संसाधनों, पुस्तकालय तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:48 IST
Rohtak News: एमडीयू की टीम ने नेकीराम कॉलेज का किया निरीक्षण #MDUTeamInspectedNekiRamCollege. #SubahSamachar
