MDM Worker Murder Case: खाने की तैयारी में बैठे बच्चे खून देखकर सहमे, भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत चनौर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वीरवार दोपहर एक व्यक्ति ने स्कूल में घुसकर मिड-डे मील महिला वर्कर की दराती से हत्या कर दी। महिला की पहचान सुलोचना देवी (59) निवासी चनौर के रूप में हुई है। आरोपी राकेश कुमार उर्फ मोनू (48) भी चनौर का ही रहने वाला है। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैसों के लेनदेन में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला से पैसे लेने थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MDM Worker Murder Case: खाने की तैयारी में बैठे बच्चे खून देखकर सहमे, भागते हुए स्कूल पहुंचे अभिभावक #CityStates #HimachalPradesh #Kangra #Shimla #MdmWorkerMurderCase #SubahSamachar