ध्वस्तीकरण का खौफ: उल्देपुर के पास अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, अफसरों से नोकझोंक; गांव में जुटी भीड़
मेरठ में उल्देपुर से करीब एक किमी पहले अम्हेड़ा और सिखेड़ा गांव में बिना मानचित्र विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने बुलडोजर चलाया। प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अम्हेड़ा में स्वाति एंक्लेव और सिखेड़ा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी विकसित करने वालों की अधिकारियों से तीखी बहस हुई और भेदभाव का आरोप लगाया गया। अम्हेड़ा में छह हजार वर्गमीटर में विकसित हो रही थी कॉलोनी प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह टीम को लेकर गंगानगर से सिखेड़ा मार्ग पर पहुंचीं। अम्हेड़ा गांव में सोराज सिंह की करीब छह हजार वर्गमीटर जमीन पर स्वाति एंक्लेव के नाम से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। एमडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी की सड़क, सीवर और बिजली के खंभे ध्वस्त कर दिए। कॉलोनी में बनाए गए प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को भी तोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें:यूपी: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, होटल कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 10:24 IST
ध्वस्तीकरण का खौफ: उल्देपुर के पास अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर, अफसरों से नोकझोंक; गांव में जुटी भीड़ #CityStates #Meerut #Uldepur #IllegalColony #Mda #Amheda #Sikheda #BulldozerAction #SwatiEnclave #MeerutDevelopmentAuthority #मेरठ #SubahSamachar
