Delhi NCR News: रिश्वतखोरी मामले में एमसीडी के उपायुक्त समेत दो अधिकारी जेल भेजे गए

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शाहदरा उत्तरी जोन के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांशु कुमार गौतम को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने सीबीआई की याचिका स्वीकार कर दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।दोनों अधिकारियों को मंगलवार को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इससे पहले अदालत ने उन्हें एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा था। पूछताछ पूरी होने के बाद सीबीआई ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। सीबीआई के अनुसार, यह मामला चार लाख रुपये की रिश्वतखोरी से जुड़ा है। जांच एजेंसी अब इस प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस भ्रष्टाचार में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: रिश्वतखोरी मामले में एमसीडी के उपायुक्त समेत दो अधिकारी जेल भेजे गए #MCDDeputyCommissionerAndTwoOtherOfficialsSentToJailInBriberyCase #SubahSamachar