19 मई लू का ऑरेंज अलर्ट: वाराणसी में 23 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, इतना बढ़ेगा तापमान; जान लें अपडेट

Varanasi Weather: वाराणसी में मानसून 23 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी संभावित तिथियों के अनुसार मानसून 26 मई को केरल तट पर पहुंचेगा और 18 जून तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के आसार हैं। इसके बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 23 जून तक वाराणसी पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून के आने से पहले जिले में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने वाराणसी में प्रचंड लू को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 17, 18, 20 और 21 मई के लिए यलो अलर्ट, जबकि 19 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गर्म हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चल सकती हैं। तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 23:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




19 मई लू का ऑरेंज अलर्ट: वाराणसी में 23 जून को दस्तक दे सकता है मानसून, इतना बढ़ेगा तापमान; जान लें अपडेट #CityStates #Varanasi #Prayagraj #Heatwaves #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar