Panipat News: एक सप्ताह में नौ डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दो दिन बाद बादल छाने के आसार

पानीपत। जिले में तापमान लगातार बढ़ने लगा है। एक सप्ताह में अधिकतम तापमान नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़ गया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की जाने लगी है वहीं तेज अंधड़ से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विशेषज्ञ ने दो दिन बाद शुक्रवार को बादल छाने के आसार जताए हैं। अप्रैल माह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। जहां पिछले सप्ताह मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस सप्ताह में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस की जाने लगी है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा लेने लगे हैं। वहीं हवा की रफ्तार कई दिन से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा रह रही है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आमजन के साथ किसानों की भी परेशानी बढ़ गई है। जहां दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है वहीं खेतों में थ्रेसिंग का काम प्रभावित हो रहा है। इसराना स्थित जागलान बूट हाउस के संचालक रिंकू जागलान ने बताया कि इस सप्ताह तापमान बढ़ने से लोगों की बाजार में आवाजाही कम हो गई है। सुबह-शाम के समय ही लोग बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे हैं। अप्रैल माह में ही मई माह जैसी गर्मी महसूस होने लगी है। गर्मी बढ़ने से लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है जिससे खरीदारी प्रभावित हो रही है। परढ़ाना निवासी अजीत ने बताया कि पिछले चार दिन से हवा की रफ्तार बढ़ी हुई है जिससे खेतों में थ्रेसिंग का काम अच्छे से नहीं चल पा रहा है। किसान हवा कम होने के इंतजार में बैठे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार को बादल छा सकते हैं। उसके बाद अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा। इस साल पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा गर्मी हो सकती है। दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमानमंगलवार 38/21बुधवार 38/22वीरवार 40/23शुक्रवार 41/22शनिवार 42/22रविवार 42/25सोमवार 40/24

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 03:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एक सप्ताह में नौ डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दो दिन बाद बादल छाने के आसार #MaximumTemperatureRisesByNineDegreesInAWeek #CloudCoverExpectedAfterTwoDays #SubahSamachar