UP: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान हुकूमत बनाने जा रहे हैं। ये चुनाव अवामी लीग पार्टी के बगैर हुआ है। इस पार्टी पर यूनुस हुकूमत ने प्रतिबंध लगा दिया था। बांग्लादेश की अवाम ने कट्टरपंथी विचारधारा पार्टी जमाते इस्लामी को नकार दिया और बीएनपी को समर्थन दिया। अब बीएनपी मुखिया तारिक रहमान के ऊपर जिम्मेदारी आती है कि वे वहां के अल्पसंख्यकों की रक्षा करें। सुरक्षा मुहैया करें। मौलाना ने कहा कि बांग्लादेश में 15 महीनों में अल्पसंख्यकों पर ज़ुल्म और ज्यादती होती रही। कई अल्पसंख्यक भीड़ हिंसा के शिकार बने। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाना बहुत जरूरी है। मौलाना बोले- वेलेंटाइन डे मनाना नाजायज शहाबुद्दीन रजवी ने वेलेंटाइन डे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर दौर में कौमों की पहचान उनके अकीदा और संस्कृति से होती है, जब कोई कौम मानसिक गुलामी का शिकार हो जाए तो वो दूसरों के अकीदा और मजहब अपना लेने के बराबर होता है। इसी को वैलेंटाइन डे कहते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का इस्लाम धर्म में कोई जगह नहीं है। मौलाना ने कहा कि शरीयत की रोशनी में वेलेंटाइन डे मनाना नाजायज है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मुस्लिम नौजवान लड़के और लड़कियां से शरीयत के हुक्म को माने। वेलेंटाइन डे हरजिग न मनाएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 16:01 IST
UP: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बांग्लादेश की नई हुकूमत अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे #CityStates #Bareilly #MaulanaShahabuddinRazvi #BangladeshElection2026 #Bangladesh #SubahSamachar
