मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के महोली में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद विकास उर्फ विशाल ने दोस्त रोहतास को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल रोहतास को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, महोली में विकास उर्फ विशाल और रोहतास के बीच शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने रोहतास पर गोली चला दी। गोली लगने से रोहतास गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विकास उर्फ विशाल के खिलाफ पहले से ही लड़ाई-झगड़े के तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित की हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मथुरा में हत्या: शराब के नशे में भूल गया दोस्ती, इसलिए दोस्त को मार दी गोली; आरोपी हुआ फरार #CityStates #Crime #Mathura #Agra #MathuraCrimeNews #MaholiShootingCase #ManShotDeadByFriend #Alcohol-fueledDispute #MathuraMurderCase #VikasAliasVishal #RohtasMurder #UpCrimeNews #HighwayPoliceStationMathura #AccusedOnTheRun #SubahSamachar