तस्वीरें: ईद पर बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, हाईवे पर पथराव, SDM की गाड़ी तोड़ी; पुलिस ने दागे आंसू के गोले
ईद वाले दिन मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद उबाल है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त जन-आक्रोश देखने को मिला। घटना से उत्तेजित अनुयायियों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हाईवे के दोनों किनारों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, जिससे मीलों लंबा जाम लग गया। मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान हाईवे पर पथराव कर दिया गया। आक्रोशित भीड़ ने राहगीरों के वाहनों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस भीड़ में फंसे अधिकारियों के वाहन भी भीड़ के आक्रोश का शिकार हो गए। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में आए अधिकारियों की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालत को संभालने के लिए पुलिस ने आंसे गैस के गोले दागना शुरू कर दिया। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 09:11 IST
तस्वीरें: ईद पर बाबा चंद्रशेखर की मौत पर बवाल, हाईवे पर पथराव, SDM की गाड़ी तोड़ी; पुलिस ने दागे आंसू के गोले #CityStates #Mathura #Agra #UttarPradesh #BabaChandrashekhar #HighwayProtest #DelhiAgraHighway #ChhataProtest #MurderAllegation #PoliceAction #SubahSamachar
