Bareilly News: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रखे सरकारी पाइपों में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रविवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में भीषण आग लग गई। आग ने बिजली और पानी के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाम रहे। व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा की सूचना के बाद दमकल विभाग हरकत में आया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने का खतरा पैदा हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इलाके में फैली दहशत आग लगने के बाद पूरे प्रेमनगर इलाके में दहशत का माहौल हो गया। लोग घरों की छतों और सड़कों से आग का मंजर देखते रहे। बताया जा रहा है कि कॉलेज मैदान में प्लास्टिक के पाइप रखे हुए थे, जिससे आग और तेजी से भड़की और काफी देर तक ऊंची-ऊंची लपटें उठती रहीं। इससे दहशत का माहौल बना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रखे सरकारी पाइपों में लगी भीषण आग, इलाके में फैली दहशत #CityStates #Bareilly #PlasticPipes #FireBrigade #FireIncident #SubahSamachar