Rohtak News: दादी से मिलने आई विवाहिता की जहर खाने से मौत
रोहतक। खेड़ी साध में दादी से मिलने मायके आई इस्माईला की महिला अंजली (29) की सोमवार रात को जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मंगलवार को मायके व ससुराल पक्ष एक साथ डेड हाउस पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद साथ ले गए। पुलिस यह पता नहीं लगा सकी है कि महिला ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया। पुलिस के मुताबिक करीब 10 साल पहले खेड़ी साध निवासी अंजली की शादी इस्माईला हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। दो दिन पहले वह अपनी बीमार दादी से मिलने मायके आई थी। सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अंजली ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजन पीजीआई लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई पूनम ने बताया जांच में आत्महत्या करने के कारण सामने नहीं आ सका है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 19:54 IST
Rohtak News: दादी से मिलने आई विवाहिता की जहर खाने से मौत #MarriedWomanVisitingGrandmotherDiesAfterConsumingPoison #SubahSamachar
