विवाहिता से पार की दरिंदगी की हदें: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया अगवा, फिर पांच युवकों ने नोंच डाली आबरू

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल कर अगवा करने व 13 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कस्बा बेवर की रहने वाली महिला ने बताया कि वह कुछ समय पहले पति के साथ नोएडा में रह रही थी। तभी उसकी मुलाकात गांव रैंद थाना जैथरा जनपद एटा से हुई थी। युवक ने किसी तरह उनके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बना लिए थे। पीड़िता अब पति के साथ अपने गांव में रह रही है। जून माह में वह दवा लेने के लिए कस्बा बाजार गई थीं। वहां गांव रैंद निवासी युवक मिल गया और वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी। 28 जून को फोन कर कहा कि मेरे साथ चलो नहीं तो वीडियो फोटो वायरल कर दूंगा। इसके कुछ देर बाद युवक अपने बहनोई के साथ कार लेकर आया और जबरदस्ती कार में बैठा कर ले गया। चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। रास्ते में उसके सारे जेवर उतरवा लिए। एक कमरे में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने फोन कर तीन युवकों को बुला लिया। तीनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवकों ने 13 दिन तक कमरे में बंद रखा और दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह से वह युवकों के चंगुल से निकली और पति को सारी घटना बताई। पति ने थाने में शिकायत दी मगर पुलिस ने न तो मेडिकल कराया न हीं प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या भी कर सकती हूं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने यह भी कहा है कि वह आत्महत्या भी कर सकती है। उसकी प्राथमिकी दर्ज की जाए और उसके साथ गलत करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि घटना हुई है तो प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विवाहिता से पार की दरिंदगी की हदें: आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया अगवा, फिर पांच युवकों ने नोंच डाली आबरू #CityStates #Kasganj #MainpuriNews #UpPolice #SubahSamachar