लव मैरिज का द एंड: कपूरथला में विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान; ससुरालियों पर हत्या का आरोप
कपूरथला के तलवंडी चौधरियां इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मोनिका (28) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता राम लुभाया निवासी गांव जवाहर नगर भुलत्थ, चाचा तरसेम सिंह व भाई विक्की ने बताया कि मोनिका ने करीब चार साल पहले तलवंडी चौधरियां के युवक से लव मैरिज की थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। पिता राम लुभाया और चाचा तरसेम सिंह के मुताबिक वीरवार की दोपहर करीब दो बजे बेटी के पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि मोनिका की तबीयत खराब है। जब वे तुरंत तलवंडी चौधरियां पहुंचे तो पता चला कि मोनिका की मौत हो चुकी है। ससुराल वालों का कहना है कि मोनिका ने सुसाइड कर लिया है। वहीं मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। परिवार वालों का कहना है कि मोनिका के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे उन्हें शक है कि मोनिका की हत्या ससुराल वालों ने सोची-समझी साजिश के तहत की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी तरफर थाना तलवंडी चौधरियां थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमोर्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मॉर्चरी में रखवा दिया है। हालांकि ससुराल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 17:49 IST
लव मैरिज का द एंड: कपूरथला में विवाहिता की मौत, शरीर पर चोट के निशान; ससुरालियों पर हत्या का आरोप #Crime #Chandigarh-punjab #Murder #Women #Kapurthala #Punjab #SubahSamachar
