Jind News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, 6 पर एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसीजुलाना। झमोला गांव में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दहेज प्रताड़ना से जुड़ा है।पौली निवासी रमेश ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि बेटी पूजा की शादी करीब 10 वर्ष पहले झमोला गांव के मनदीप से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार उपहार दिए थे। विवाह के बाद से ही पूजा को प्रताड़ित किया जा रहा था। पति मनदीप, ससुर संजय, सास नरेश, ननद सुषमा और उसके दामाद की मौसी उर्मिला अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। आरोपियों पर पूजा के साथ मारपीट करने और मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप है। कई बार समझौते के प्रयास किए गए लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। रमेश ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग पूजा ने आत्महत्या कर ली। वर्जनसूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता की शिकायत पर पति सहित 6 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच भी शुरू कर दी गई है।- कमल, थाना प्रभारी जुलाना।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 17:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, 6 पर एफआईआर दर्ज #MarriedWomanCommitsSuicideDueToHarassment;FIRRegisteredAgainstSixPeople. #SubahSamachar