UP News: दिव्यांग विवाहिता ने फ्लिपकार्ट से सल्फास मंगाया, खाकर दी जान; बहन को किया था आखिरी फोन
Varanasi News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शुक्रवार दोपहर एक दिव्यांग विवाहिता द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नीतू तिवारी (42) पत्नी धनंजय तिवारी के रूप में हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतू तिवारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से पहले उन्होंने मुंबई में रहने वाली अपनी छोटी बहन को फोन कर इसकी जानकारी दी। बहन ने तत्काल ससुराल पक्ष को सूचित किया। सूचना मिलते ही खेत में काम कर रहे ससुर घर पहुंचे, जहां नीतू अचेत अवस्था में मिलीं। इसके बाद टेम्पू चालक पति धनंजय तिवारी को सूचना दी गई और दोनों मिलकर उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 18:57 IST
UP News: दिव्यांग विवाहिता ने फ्लिपकार्ट से सल्फास मंगाया, खाकर दी जान; बहन को किया था आखिरी फोन #CityStates #Varanasi #NewsToday #Flipkart #SubahSamachar
