Meerut News: विवाहिता ने मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
-पीड़ित की तहरीर पर पति समेत ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्जसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी पूजा ने पति आदित्य कुमार समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में कार, मकान और पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दी।कालियागढ़ी निवासी पूजा ने मेडिकल थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया की उसकी शादी 28 नवंबर 2024 को उन्नाव निवासी आदित्य कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति आदित्य कुमार, ससुर साहब लाल, सास संगीता देवी, ननद सुभाषिनी उर्फ अंकिता, देवर तन्मय उर्फ ऋषि और चचेरा ससुर कमलेश अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे।आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। करीब एक साल बाद रिश्तेदारों के समझाने और ससुराल पक्ष के आश्वासन पर वह दो नवंबर 2025 को दोबारा ससुराल चली गई थी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और कार व मकान के साथ पांच लाख रुपये नकद की मांग की जाने लगी। दिसंबर 2025 को शाम करीब साढ़े चार बजे पति और ससुराल वालों ने उसके साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। सीओ सिविल लाइन विश्च ज्योति राय का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।--------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 09, 2026, 19:21 IST
Meerut News: विवाहिता ने मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप #MarriedWomanAllegesSheWasBeatenAndThrownOutOfTheHouse. #SubahSamachar
