Bareilly News: सरकारी नौकरी बताकर की शादी, पति निकला संविदाकर्मी, दहेज के लिए किया प्रताड़ित
बरेली के सुभाषनगर इलाके की एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे शादी की गई थी। बाद में पता चला कि पति संविदाकर्मी है और ससुराल वाले दस लाख रुपये व कार के लिए दहेज उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शशि प्रभा ने मामला दर्ज कराया कि उनका विवाह इज्जत नगर के अमन माथुर से हुआ था। विवाह में प्रभा की मां और भाइयों ने पंद्रह लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद पति अमन माथुर, सास किरन, ननद रोशनी, प्रियंका, बुआ संतोषी, चाचा मुकेश, दादी राम और परिवार की गीता दहेज से खुश नहीं थे। ससुरालवालों ने अमन के निजी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में नौकरी करने का हवाला दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 14:48 IST
Bareilly News: सरकारी नौकरी बताकर की शादी, पति निकला संविदाकर्मी, दहेज के लिए किया प्रताड़ित #CityStates #Bareilly #Woman #Harassment #DowryCase #Fir #Police #SubahSamachar
