Gorakhpur News: सरकारी शिक्षक बताकर की शादी, रिपोर्ट दर्ज

गोरखपुर। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सरकारी शिक्षक बताकर शादी करने और बाद में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए गोरखपुर की 33 वर्षीय महिला ने पति, सास और जेठ के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पति उस पर पैसों के लिए दूसरे पुरुषों से संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर मारपीट करता और सुहागरात के फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक, उसकी शादी तीन जुलाई 2022 को राजस्थान के अलवर जिले में हुई थी। चार जुलाई को ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति सरकारी शिक्षक नहीं है। आरोप है कि इसके बाद पति, सास और जेठ दहेज के लिए ताने देने लगे। महिला ने जेठ पर अश्लील टिप्पणी और अनुचित हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 03:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: सरकारी शिक्षक बताकर की शादी, रिपोर्ट दर्ज #MarriageContractedByPosingAsAGovernmentTeacher;CaseRegistered. #SubahSamachar