Rohtak News: राखी से सजा बाजार, 50 से अधिक स्टॉल पर दिखे नए कलेक्शन
रोहतक। राखी और तीज के त्योहार को लेकर रविवार को मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में प्रदर्शनी लगाई गई। सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक लगी प्रदर्शनी में शहरवासियों ने त्योहारों के लिए खरीदारी की। यहां 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिन पर राखी, सूट, साड़ी, गिफ्ट आइटम, होम डेकोर समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध रहे।प्रदर्शनी की खास बात यह रही कि अधिकतर स्टॉल महिला व्यापारियों के थे। महिला उद्यमियों ने अपने हाथों से तैयार किए गए और नए डिजाइन वाले उत्पादों का प्रदर्शन किया। राखी और तीज के लिए विशेष हैम्पर भी तैयार किए गए थे। खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उपहार भी दिए गए।रिषिका और आर्ची गर्ग आदि ने बताया कि प्रदर्शनी में तीज और राखी को ध्यान में रखते हुए खास कलेक्शन रखा गया है। आयोजक निधि और दीप्ति ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य त्योहारों की खरीदारी के लिए लोगों को एक ही जगह पर कई तरह के कलेक्शन उपलब्ध कराना है। 05. रिषिका के स्टॉल पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:32 IST
Rohtak News: राखी से सजा बाजार, 50 से अधिक स्टॉल पर दिखे नए कलेक्शन #MarketsDeckedUpForRakhi;NewCollectionsOnDisplay #SubahSamachar
