Pradosh Vrat 2026: मार्च के पहले प्रदोष व्रत पर करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे सभी संकट
March pradosh vrat 2026: प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। मार्च में यह उपवास 1 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन रविवार होने के कारण यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। यदि सच्चे मन से उनकी आराधना की जाए, तो प्रभु अपने भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन के सभी कष्टों को दूर करते हैं। इस दौरान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना, अभिषेक और दीप-धूप जलाए जाते हैं। साथ ही सफेद चीजों का दान जरूरतमंदों को दिया जाता है। हालांकि, प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के 108 नामों का जप करना और भी अधिक पुण्यदायी होता है। श्रद्धा भाव के साथ किए गए इस जप से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जीवन में सुख-शांति बढ़ती हैं। ऐसे में आइए महादेव के इन नामों को जानते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:53 IST
Pradosh Vrat 2026: मार्च के पहले प्रदोष व्रत पर करें महादेव के इन शक्तिशाली नामों का जाप, दूर होंगे सभी संकट #Festivals #National #LordShiva108Names #LordShiva108NamesChantingBenefits #MarchPradoshVrat2026 #MarchPradoshVrat2026Date #SubahSamachar
