Bihar News: पटना में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; तीन गंभीर
पटना में बिहटा थाना क्षेत्र में कोईलवर पुल के पास रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्री से भरे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी आरा के रहने वाले हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। ट्रक चालक के फरार होने की सूचना है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 01, 2026, 04:39 IST
Bihar News: पटना में भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर; तीन गंभीर #CityStates #Patna #Bihar #SubahSamachar
