Sonipat News: जीटी रोड पर मिला व्यक्ति का शव

गन्नौर। जीटी रोड स्थित गांव बाय मोड़ के पास सोमवार को व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके हाथ पर अंकित लिखा हुआ है जिसके आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने अनुसार प्रारंभिक जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह दो-तीन दिन से आसपास के क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जीटी रोड पर मिला व्यक्ति का शव #Man'sBodyFoundOnGTRoad #SubahSamachar