Explainer: जिस कोयला घोटाला में बंद हुआ मनमोहन सिंह के खिलाफ केस, उसमें क्या थे उन पर आरोप, जांच में क्या हुआ?
भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन में गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के 2015 में जारी समन को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसी के साथ कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से मनमोहन सिंह के खिलाफ केस बंद करने की याचिका को भी स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट की तरफ से सीबीआई की केस बंद करने की मांग को अस्वीकार करना तर्कसंगत नहीं था। गौरतलब है कि सीबीआई ने अपनी जांच में मनमोहन सिंह को कोयला घोटाला मामले में क्लीन चिट दी है। इसी के मद्देनजर सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दायर की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागती और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने इस अपील को स्वीकार किया और केस बंद करने की सहमति दे दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 20:42 IST
Explainer: जिस कोयला घोटाला में बंद हुआ मनमोहन सिंह के खिलाफ केस, उसमें क्या थे उन पर आरोप, जांच में क्या हुआ? #IndiaNews #National #ManmohanSingh #CoalBlockAllotmentCase #CoalScam #CoalBlockScam #CoalGate #SupremeCourt #FormerPmManmohanSingh #AmarujalaExplainer #SubahSamachar
