Varanasi News: 50 हजार का इनामी मनीष यादव महाराष्ट्र से अरेस्ट, बाइक टकराने में की थी हत्या; STF ने पकड़ा
Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मनीष यादव उर्फ महादेव, निवासी धौरहरा चौबेपुर को एसटीएफ ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए पुणे हिंजवड़ी थाना क्षेत्र के मानगांव में छिपकर रह रहा था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी लाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बीते साल 25 दिसंबर की शाम अभिषेक यादव अपने साथी रामू यादव के साथ बाइक से जा रहा था। दयालपुर के पास उनकी बाइक वहां खड़े कुछ लोगों से टकरा गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वहां मौजूद आधा दर्जन लोगों ने दोनों को पीटा। इसी दौरान एक व्यक्ति ने रामू यादव को गोली मार दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो हमलावरों ने समीर सिंह को भी गोली मार दी। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां समीर सिंह की मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 23:46 IST
Varanasi News: 50 हजार का इनामी मनीष यादव महाराष्ट्र से अरेस्ट, बाइक टकराने में की थी हत्या; STF ने पकड़ा #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
