Rohtak News: मनीष हत्याकांड- संपत्ति विवाद में भाई ने दोस्त के साथ मिलकर करवाई बहन की हत्या

देवेंद्र ठाकुरशिमला। करोड़ों की संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच चल रहा विवाद सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या की वजह बना। पुलिस ने इस मामले में मनीषा के भाई हरियाणा के रोहतक निवासी हिमांक, पार्टनर गोविंद, दोनों शूटरों सुनारिया खुर्द, रोहतक निवासी दीपक और गांव दुजाना, झज्जर हरियाणा निवासी आशीष अहलावत के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शिमला और हरियाणा स्थित संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हिमांक ने अपने पार्टनर गोविंद को करीब 86 लाख रुपये में रोहतक के बाबरा मोहल्ला माता दा दरवाजा चौक पर एक 150 गज की प्रॉपर्टी बेची थी। इसको लेकर भी मनीषा ने स्थानीय अदालत में दीवानी मुकदमा किया था।मनीषा का आरोप था कि यह रजिस्ट्री गलत तरीके से की गई है और हिमांक ने इसकी वसीयत भी अपने नाम फर्जी तरीके से करवाई है। यह भी एक वजह थी कि भाई-बहन के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में गोविंद की एंट्री हुई। इसके बाद अचानक एक जून को हिमांक के ऊपर भी जानलेवा हमला हो गया। गोविंद ने अपने बयान में बताया है कि उसे मनीषा ने कहा था कि अगर उसने खरीदी गई संपत्ति पर कदम भी रखा तो उसे इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। लंबे समय से चल रहे इसी संपत्ति विवाद से तंग आकर हिमांक और गोविंद ने मनीषा की हत्या की साजिश रची। वारदात के समय दोनों आरोपी शूटरों ने मुंह पर मास्क पहना था। इस वजह से उनकी पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। आरोपियों ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल शिमला आने के लिए किया। उस पर एचपी सीरीज की फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी जिससे उन तक पहुंचा न जा सके। इसके बावजूद शिमला पुलिस ने तकनीकी पहलुओं और गहन जांच के आधार पर 39 घंटे के भीतर दोनों शूटरों को हरियाणा में लाडोत स्थित गोविंद के फार्महाउस से गिरफ्तार किया। होटल में ठहरे, मनीष नाम से करवाई थी फर्जी एंट्रीसरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या से पहले दोनों आरोपी शूटर शनान में ही एक होटल में ठहरे थे। इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने फर्जी नाम मनीष से होटल के रजिस्ट्रर पर एंट्री भी करवाई थी। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मनीषा हत्याकांड संपत्ति विवाद ही हत्या की वजह रहा है। पुलिस ने मनीषा के भाई हिमांक, पार्टरन गोविंद समेत दोनों शूटरों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: मनीष हत्याकांड- संपत्ति विवाद में भाई ने दोस्त के साथ मिलकर करवाई बहन की हत्या #ManishMurderCase:BrotherConspiredWithAFriendToHaveHisSisterKilledOverAPropertyDispute #SubahSamachar