Manipur: इंफाल में एनआरसी की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में छह घायल

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार को जनगणना से पहले एनआरसीलागू करने की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया। ईमा कैथेल की महिला विक्रेताओं और नागरिक संगठनों ने पहले एनआरसी, फिर जनगणना के नारों के साथ विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने के प्रयास के बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और मॉक बम दागे, जिसमें छह लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन के सहायक सचिव नाओरेम वांगांबा ने कहा कि बिना एनआरसी के जनगणना होने पर अवैध प्रवासियों के वैध नागरिक बनने का खतरा है। यह मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान भी गूंजा, जहां विपक्ष ने शांति बहाली तक जनगणना स्थगित करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री खेमनम खेमचंद्र सिंह ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनगणना प्रक्रिया में अभी समय लगेगा। वर्तमान में केवल आवास इकाइयों की सूची तैयार करने जैसी प्रारंभिक तैयारियां चल रही हैं, जिसके बाद ही रजिस्ट्रार जनरल द्वारा मुख्य प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Manipur: इंफाल में एनआरसी की मांग पर प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में छह घायल #IndiaNews #National #Manipur #Imphal #SubahSamachar