Bareilly News: संपत्तियों की खरीद में हेरफेर, बिल्डरों ने कम स्टांप लगाकर की करोड़ों की राजस्व चोरी

बरेली में सरकारी एजेंसियों से लेकर बड़े-बड़े बिल्डरों ने संपत्तियों की खरीद में कम स्टांप लगाकर बड़े स्तर पर राजस्व की चोरी की है। शिकायत पर ऐसे मामलों की जांच हुई। करोड़ों रुपये की राजस्व चोरी पकड़े जाने के बाद जिला कलक्टर, अपर जिला कलक्टर और सहायक आयुक्त स्टांप के न्यायालयों में बिल्डरों के खिलाफ वाद दाखिल किए गए, लेकिन इनका निस्तारण नहीं हो सका। कई स्टांप वाद वर्ष 2024 से लंबित होने से राजस्व क्षति की आशंका है। ऐसे मामलों की समीक्षा के बाद आयुक्त स्टांप लखनऊ अमित गुप्ता ने 20 लाख से अधिक धनराशि के स्टांप वादों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर सहित कई जिलों के कलक्टर, अपर जिला कलक्टर और सहायक आयुक्त स्टांप के न्यायालय में 20 लाख से अधिक धनराशि के स्टांप वाद लंबित बताए हैं। डीएम और सहायक आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वादों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं और इसकी रिपोर्ट से आयुक्त कार्यालय को भी अवगत कराएं। लंबित वादों का नहीं होगा स्थानांतरण आयुक्त स्टांप ने वरिष्ठ अफसरों से कहा है कि इन लंबित वादों का स्थानांतरण किसी अन्य न्यायालय में किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा। एक माह के बाद सर्वाधिक धनराशि वाले लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति की फिर समीक्षा की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 13:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: संपत्तियों की खरीद में हेरफेर, बिल्डरों ने कम स्टांप लगाकर की करोड़ों की राजस्व चोरी #CityStates #Bareilly #StampDuty #Property #LandPurchase #SubahSamachar