Una News: ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ हुआ शुरू

गगरेट (ऊना)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें ब्लॉक समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर टिक गई हैं। इन महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाने के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष कांग्रेस और विपक्ष में बैठी भाजपा अपने-अपने समर्थित सदस्यों को एकजुट रखने और समीकरण साधने में जुट गई है। दोनों दल अध्यक्ष पद पर अपना दावा मजबूत बता रहे हैं।हालांकि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद संख्या बल का गणित काफी हद तक स्पष्ट हो चुका है लेकिन स्थानीय निकायों की राजनीति में अंतिम समय तक होने वाले समीकरणों और जोड़-तोड़ की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि दोनों दल अपने समर्थित सदस्यों के संपर्क में लगातार बने हुए हैं और किसी भी तरह की राजनीतिक चूक से बचने का प्रयास कर रहे हैं।इस बार ब्लॉक समिति अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है, क्योंकि प्रदेश और जिला स्तर पर सत्ता में होने के बावजूद उसे पंचायत चुनावों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। ऐसे में अंतिम फैसला होने तक राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है। तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल दोनों दल जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी पर आखिर किसका कब्जा होगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में होने वाली राजनीतिक बिसात और सदस्यों की एकजुटता पर निर्भर करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ब्लॉक समिति अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ हुआ शुरू #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar