मंदुरी एयरपोर्ट: विस्तारीकरण में 1000 नहीं अब जद में आएंगे 160 घर, बनी नई सर्वे रिपोर्ट; अथॉरिटी करेगी जांच
Azamgarh News: शासन की ओर से मंदुरी को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद काफी दिनों से की जा रही है। पहले हुए सर्वे में 1000 से अधिक घर अधिग्रहण की जद में आ रहे थे। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर शासन ने प्रक्रिया रोक दी थी। अब दोबारा प्रक्रिया शुरू कराई गई है। नए सर्वे में अब 160 घर अधिग्रहण की जद में आएंगे। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टेक्नीकल टीम सर्वे के लिए जनपद आएगी। जनपद के मंदुरी एयरपोर्ट का विस्तारीकरण कर इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कवायद 2022 में ही शुरू हुई थी। लोगों के विरोध के चलते इसे रोक दिया गया था। शासन के निर्देश पर हुए सर्वे में 1000 से अधिक घर अधिग्रहण की चपेट में आ रहे थे। इसका विरोध करते हुए किसानों ने खिरिया बाग में धरना देना शुरू किया। किसान नेता राजीव यादव, संदीप पांडेय आदि किसानों के साथ इस लड़ाई को लड़ने लगे। इसके बाद सरकार ने ज्यादा से ज्यादा गांवों को बचाने के लिए फिर से सर्वे करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन ने नया सर्वे किया उनके द्वारा इस सर्वे में फोरलेन और बचने योग्य गांवों को बचाते हुए किया गया और अपनी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी। नए सर्वे में मात्र 160 घर ही अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 21:51 IST
मंदुरी एयरपोर्ट: विस्तारीकरण में 1000 नहीं अब जद में आएंगे 160 घर, बनी नई सर्वे रिपोर्ट; अथॉरिटी करेगी जांच #CityStates #Azamgarh #Varanasi #ManduriAirportAzamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #SubahSamachar
