आधी रात को जल उठा सीतामऊ: धू-धू कर जला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हथौड़ों से तोड़े गए शटर; मची भगदड़ और चीख-पुकार

मंदसौर के सीतामऊ में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बस स्टैंड स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। कॉम्प्लेक्स के नीचे संचालित उदिया किराना स्टोर में रात करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया और करीब छह दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। रात 10 बजे भड़की आग, ढाई घंटे तक मचा तांडव प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे किराना स्टोर से धुआं और तेज लपटें उठती दिखाई दीं। दुकान में रखे घी, तेल और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। पीछे स्थित कपड़ा दुकानों में रखे थान के कपड़े भी जल गए।घटना ने नगर परिषद की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बताया जा रहा है कि सीतामऊ की स्थानीय फायर ब्रिगेड लंबे समय से खराब पड़ी थी। आग लगने के बाद स्थानीय स्तर पर तत्काल राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद सुवासरा, नगरी और मंदसौर से दमकल वाहनों को बुलाया गया। लेकिन दमकल के पहुंचने तक उदिया किराना स्टोर पूरी तरह जल चुका था। पढ़ें:बच्चों संग चिताओं पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन निजी टैंकरों से शुरू हुआ राहत कार्य दमकल में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने खुद मोर्चा संभाला। निजी पानी के टैंकर बुलाकर पाइपों के जरिए आग बुझाने की कोशिश की गई। इलाके में देर रात तक चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही SDM शिवानी गर्ग, तहसीलदार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आग को फैलने से रोकने के लिए पुलिस और स्थानीय युवाओं ने आसपास की दुकानों के शटर लोहे की सरियों और हथौड़ों से तोड़कर दुकानें खाली कराईं। करीब रात 12:30 बजे मंदसौर और सुवासरा से पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 11, 2026, 04:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




आधी रात को जल उठा सीतामऊ: धू-धू कर जला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हथौड़ों से तोड़े गए शटर; मची भगदड़ और चीख-पुकार #CityStates #Mandsaur #MadhyaPradesh #MandsaurNews #MandsaurViralNews #MandsaurHindiNews #MandsaurLatestNews #MpViralNews #MpHindiNews #SubahSamachar