मंडी सिया हत्याकांड: 45 दिन के भीतर चालान पेश करने की तैयारी, केमिकल व अन्य तकनीकी रिपोर्ट आना बाकी; जानें

चर्चित सिया हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस ने 45 दिन के भीतर अदालत में चालान पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। मामले में अभी आरएफएसएल की केमिकल जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं, जिनके प्राप्त होते ही कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा। जांच में जुटी पुलिस टीम ने अब तक घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, आरोपियों के बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल लोकेशन को खंगाल लिया है। आरोपी की गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार कर ली गई है, जिससे घटना के समय उनकी मौजूदगी और भूमिका स्पष्ट हो सके। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण किया गया है, जिससे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने में मदद मिली है। पुलिस की मानें तो अभियोजन को मजबूत बनाने के लिए हर साक्ष्य को तकनीकी रूप से सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जैसे ही लंबित तकनीकी और केमिकल रिपोर्ट प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्यों के साथ चालान अदालत में पेश कर दिया जाएगा, जिससे सुनवाई के दौरान केस मजबूत स्थिति में रहे। इस मामले में पुलिस की दस्तावेजी जांच लगातार जारी है। पुलिस लगातार परिजनों के संपर्क में है। इस मामले में अभी तक आरोपी विकास पटियाल के सभी संपर्कों को खंगाल चुकी है। बाबा से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब तक 30 से 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 12 से 15 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस फॉरेंसिक व डिजिटल के आधार पर आरोपी को कानूनन सजा दिलाने के लिए कार्य करेगी। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 16:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मंडी सिया हत्याकांड: 45 दिन के भीतर चालान पेश करने की तैयारी, केमिकल व अन्य तकनीकी रिपोर्ट आना बाकी; जानें #CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #MandiMurderCase #SiaMurder #HimachalPradeshCrime #ForensicReport #BloodStains #PoliceInvestigation #SubahSamachar