बोमन ईरानी को भारी पड़ा ईरान की स्थिति पर मजाक, मंदाना करीमी ने आड़े हाथों लिया; बोलीं- जब ईरानी मर रहे थे…

इन दिनों पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शांति वार्ता को लेकर भी बातें सामने आई थीं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी ने ट्रंप पर तंज कसा। इस तंज को लेकर एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को खरी-खोटी सुनाई है। जानिए, मंदाना करीमी ने क्या कहा मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को सुनाई खरी-खोटी गुरुवार को एक्टर बोमन ईरानी ने ट्रंप पर तंज कसा था। दरअसल, खबर थी कि ईरान युद्ध के बीच वह शांति वार्ता कर सकते हैं। कई सेलेब्स ने बोमन के सेंस ऑफ ह्यूमर को सराहा लेकिन उनकी ही पोस्ट पर ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अपना गुस्सा जाहिर किया। वह बोमन की पोस्ट पर कमेंट लिखती हैं, बोमन ईरानी सर, अचानक आपके पास ईरान के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है। समय भी बड़ा दिलचस्प है। कई साल से ईरानियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन्हें फांसी दी जा रही है, उनकी आवाज दबाई जा रही है। हजारों लोग मारे गए। परिवार बिखर गए। मेरे जैसे लोगों ने यह सब जिया है। हमने इसके बारे में बात की है। मंदाना आगे कमेंट में लिखती हैं, लेकिन अब एक वीडियो आया है। अब चिंता जाहिर की जा रही है। अब गैस, ट्रंप और मेरे घर आओ जैसे सब्जेक्ट पर मजाक किया जा रहा है। सर, पूरे आदर के साथ कह रही हूं कि आप और पारसी समुदाय ईरान से ही आए हैं। आप उस इतिहास को अपने साथ लेकर चलते हैं। उस आग को अपने साथ लेकर चलते हैं। तो जब ईरानी मर रहे थे, तब यह आवाज कहां थी और अब अचानक सिर्फ इसलिए कि इसका असर गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत पर पड़ रहा है, आप इस पर टिप्पणी कर रहे हैं चुप्पी से लेकर व्यंग्य तक यह बदलाव बहुत तेजी से आया। इस तरह मंदाना करीमी ने बोमन ईरानी को करारा जवाब दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 07:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बोमन ईरानी को भारी पड़ा ईरान की स्थिति पर मजाक, मंदाना करीमी ने आड़े हाथों लिया; बोलीं- जब ईरानी मर रहे थे… #Bollywood #National #MandanaKarimi #MandanaKarimiBollywoodActress #MandanaKarimiCriticisedBomanIrani #BomanIrani #BomanIraniSatireOnTrump #TrumpAndIranPeaceTalk #IranWar #BomanIraniActor #BomanIraniCareer #BomanIraniInstagramPost #SubahSamachar