Manali Tourism: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, दो दिन में पहुंचे 3,000 वाहन; होटलों में बढ़ी बुकिंग

ऑफ सीजन की दस्तक के बीच वीकेंड पर्यटन कारोबार के लिए राहत लेकर आया है। पिछले दो दिनों में करीब 3,000 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे है। इससे होटलों, रेस्तरां, टैक्सी कारोबार और स्थानीय बाजारों में फिर से रौनक लौट आई। शनिवार और रविवार को माल रोड, हिडिंबा मंदिर, सोलंगनाला और अटल टनल की ओर पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। रोहतांग जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है। वीकेंड के दौरान मनाली के होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि सप्ताह के सामान्य दिनों में ऑक्यूपेंसी लगभग 50 प्रतिशत थी। पिछले कुछ दिनों से बारिश और ऑफ सीजन के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन वीकेंड ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। निजी वाहनों एवं टैक्सी के अलावा बसों से भी पर्यटकों का मनाली आना जारी है। दो दिन मे 100 से अधिक वोल्वो बसें मनाली पहुंचीं, जिनसे सैकड़ों पर्यटक घाटी में घूमने आए। अब होटल संचालकों ने आगामी दिनों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष मानसून पैकेज शुरू कर दिए हैं। इन पैकेजों में रियायती कमरे, भोजन और स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो जुलाई में भी पर्यटकों की अच्छी आमद बनी रहेगी और मानसून पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि जुलाई में पर्यटक घटे है लेकिन वीकेंड में रौनक बरकरार है। जुलाई में भी ऐसी हो रौनक रहने की उम्मीद है। होटल कारोबारी भूपेश सिंह ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मानसिंह पैकेज दिए जा रहे है। इसमें 50 प्रतिशत की छूट के साथ अन्य ऑफर भी शामिल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Manali Tourism: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, दो दिन में पहुंचे 3,000 वाहन; होटलों में बढ़ी बुकिंग #CityStates #Kullu #Shimla #HimachalPradesh #ManaliTourism #ManaliWeekendRush #TouristsInManali #KulluManaliTourism #HimachalTourism #ManaliHotelsOccupancy #MallRoadManali #SolangValley #AtalTunnel #RohtangPassTourists #SubahSamachar