Kaithal News: चीनी मिल के प्रबंध निदेशक ने किया गन्ना फार्म का निरीक्षण
कैथल। चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने हाबड़ी गांव में प्रगतिशील किसान सरदार प्रीतजोत सिंह के गन्ना फार्म का निरीक्षण किया। प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने किसानों का आह्वान किया कि वे गन्ने की खेती करने के लिए अपने कदम बढ़ाएं, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी और किसान का जीवन खुशहाल होगा। जिला में भी अनेक किसानों ने गन्ने की खेती करने की राह पर चलकर अपने आपको समृद्ध किया है। प्रगतिशील किसान प्रीतजोत सिंह ने बताया कि महंगाई के दौर में गन्ना सर्वोत्तम फसल है। किसान प्रीतजोत ने गांव हाबड़ी स्थित फार्म पर कई अगेती व पछेती किस्म की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। इनके पास मुख्य रूप से गन्ना किस्म कोक-16202 व कोह-176 का बीज भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। अब उन्होंने को-17018, को-16030 व को-118 की बिजाई की है। किसान प्रीतजोत ने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना बिजाई करके अच्छी कमाई कर सकते हैं और भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर गन्ना विपणन अधिकारी डॉ. रामपाल सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुलतान सिंह, किसान प्रीतजोत सिंह, नवदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद----------------------------------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 03:50 IST
Kaithal News: चीनी मिल के प्रबंध निदेशक ने किया गन्ना फार्म का निरीक्षण #ManagingDirectorOfSugarMillInspectedTheSugarcaneFarm #SubahSamachar
