Kurukshetra News: मुक्केबाजी में माना राम को तल्पदा तुशारभाई ने हराया
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार से अखिल भारतीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरु हो गई। आठ मार्च तक चलने वाली चैंपियनशिप के पहले दिन अधिकतर मुकाबले 47–50 किग्रा वर्ग में हुए। जिसमें कई मुकाबले खिलाड़ियों ने ब्लू कॉर्नर से जीते, खासकर शुरुआती बाउट्स में ब्लू कॉर्नर हावी रही। पहले मुकाबला 47–50 किग्रा वर्ग में था जिसमें माना राम (आईएएसईआर) को तल्पदा तुशारभाई (एसपीयू) ने वॉकओवर से हराया, दूसरे मुकाबले में भी सार्थक दहीवाले (जीडीएयूजी) को कुननथु आए के लिकिल (जेएनटीयूएच) ने वॉकओवर से मात दी। तीसरे मुकाबले में गुनाकथिरवेल एल. (वीआईएसटीए) ने सत्यजीत राम (यूओसी) को 5:0 से हराया। जबकि एक रोचक मुकाबला जो पंद्रहवें बाउट में हुआ वो अधूरा रहा, ब्रिजेश तम्टा और उज्ज्वल के बीच कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह पहले 16 बाउट्स में ब्लू कॉर्नर ने शुरुआत में लगातार जीत दर्ज की, लेकिन बीच से लेकर अंत तक रेड कॉर्नर ने वापसी करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किएचैंपियनशिप का शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एथलेटिक ट्रैक को शीघ्र ही सिंथेटिक बनाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। साथ ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जो सरकार द्वारा प्रदान की गई है, उससे खिलाड़ियों को और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने माका ट्रॉफी में तीसरा स्थान प्राप्त किया और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 13वां स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय ने अब तक 16 अर्जुन अवॉर्डी, 5 द्रोणाचार्य अवॉर्डी और 9 पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी देश को दिए हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार, खेल परिषद अध्यक्ष डॉ. अमित टाया, एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. सुनील पुरोहित, कम्पटीशन डायरेक्टर डॉ. प्रदीप ढाका, और बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय बॉक्सिंग चेपियनशिप का शुभारंभ करते हुए। विज्ञप्ति
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 02:45 IST
Kurukshetra News: मुक्केबाजी में माना राम को तल्पदा तुशारभाई ने हराया #ManaRamWasDefeatedByTalpadaTusharabhai #SubahSamachar
