UP: 50 हजार का सूद चुकाने के लिए बेची एक बीघा जमीन, फिर ब्याज नहीं खत्म; सूदखोरों की नजर अब घर पर
UP News: आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के हंसराजपुर मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने सोमवार को सूदखोरों पर जमीन बिकवाने, रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र सौंपा। इसमें अपने और बच्चों की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसके बेटे ने 50 हजार रुपये कर्ज लिया। उसके बदले 27 लाख रुपये ब्याज जमा कर चुकी है। फिर भी सूदखोरों का सूद खत्म नहीं हुआ, अब उनकी नजर हमारे घर की जमीन पर लगी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 23:00 IST
UP: 50 हजार का सूद चुकाने के लिए बेची एक बीघा जमीन, फिर ब्याज नहीं खत्म; सूदखोरों की नजर अब घर पर #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
